June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम शहर सुर्खियां

जमशेदपुर:कीताडीह में रात को तीन अपराधीयों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों रूपये की जेवरात की लुट, अपराधी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर:कीताडीह में रात को तीन अपराधीयों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों रूपये की जेवरात की लुट, अपराधी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर:सुदेश कुमार

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को पड़ोस के अजीत शर्मा के घर में लूट की घटना की जानकारी मिली, देर रात तीन की संख्या में अपराधियों ने अजीत शर्मा की धर्मपत्नी को बंधक बनाकर सोने के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम देकर चलते बने

अजीत शर्मा और उनके पिता घर से बाहर गए हुए हैं घर पर अजीत शर्मा की मां उनकी धर्म पत्नी और उनके बच्चे सोए हुए थे तभी रात्रि के वक्त अजीत शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा शौच के लिए उठी जहां पहले से ही घर पर घात लगाए बैठे तीन अपराधी उनकी पत्नी के मुंह को दबा कर दूसरे कमरे में ले गए और कमरे में रखे साड़ी से हाथ पैर और मुंह को बांध दिया और फिर अलमीरा व बैग में रख एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर चलते बने, अजीत शर्मा की पत्नी किसी तरह से अपनी सास को घटना के संबंध में जानकारी दी जिसके बाद अजीत शर्मा की मां ने शोरगुल कर बस्ती वासियों को इस संबंध में जानकारी दी, घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अजीत शर्मा की मां सुनैना शर्मा ने बताया कि छत के सहारे तीन की संख्या में अपराधी घर में घुसकर बहू के हाथ पैर को बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया है उन्होंने कहा पुलिस आई थी जांच पड़ताल कर चली गई।

घनी आबादी वाले इस बस्ती में इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है अपराधियों द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश भी है हालांकि पुलिस जांच की बात कहकर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है

Advertisements




Related posts

Ranchi संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।

admin

Saraikela : भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की समीक्षा बैठक… | Vananchal 24TV Live

admin

Bermo news बेरमो में बलास्टिंग जोन में रहना विस्थापितों के लिए हुआ मुश्किल, विस्थापित नेता प्रमोद सिंह का परिवार बाल-बाल बचा, घर की छत-दीवार टूटी… | Vananchal 24TV Live

admin