June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

गम्हारिया अंचल अमीन 10000 हजार रुपये घूस लेते गिरफतार…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गम्हारिया अंचल अमीन 10000 हजार रुपये घूस लेते गिरफतार…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आदित्यपुर : जगबंधु महतो
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड अंचल के अमीन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लगातार मिल रही सूचना के आधार पर छापेमारी कर गम्हरिया अंचल के अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है.

Advertisements

Advertisements

गुरुवार को एसीबी की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम अंचल अमीन को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है। वहां पूछताछ की जा रही है।

आखिर मामला क्या है :

वादी श्री मनोज कुमार सिंह, पिता स्व० देव कृष्णा सिंह, सा०- मोती नगर रोड नं0-2. बड़ा गम्हरिया, पो०- गम्हरिया थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावाँ ने पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर को दिनांक- 11.07.23 को लिखित आवेदन देकर सूचित किये कि मौजा-बड़ा गम्हरिया में वादी की पत्नी के गायत्री देवी के नाम से रकवा 23.5 डी० भूमि एवं बहन रीता देवी के नाम से खेसरा-3317 में 11 डी0 तथा खेसरा 3323 में 12.5 डी० जमीन है जिसके सीमांकन हेतु वादी के ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसके आलोक में अंचल कार्यालय से मापी हेतु दिनांक 20.05.23 को तारीख निर्धारित की करते हुए वादी को सूचना दी गयी कि सीमांकन वाद सं0-376 / 23, 377 / 23, 378/23 है। उक्त निर्धारित तिथि को अंचल कार्यालय गम्हरिया से अंचल अमीन राज किशोर भकत द्वारा उक्त जमीन का सीमांकन किया गया किन्तु अबतक मेरे उक्त जमीन का नक्शा नहीं मिल पाया। तब वादी के द्वारा अंचल कार्यालय गम्हरिया जाकर अंचल अमीन राज किशोर भकत से सम्पर्क किया गया तो अमीन के द्वारा वादी को जमीन का नक्शा के लिए 15000 /- रू0 की मांग की गयी। वादी के द्वारा काफी अनुरोध करने पर अमीन नहीं माने बाद में सत्यापन के क्रम में वादी के द्वारा पुनः अनुरोध करने पर अमीन राज किशोर भक्त के द्वारा 10000 /- रू० लेने को राजी हुए। वादी रिश्वत देना नहीं चाहते थे।

वादी के द्वारा लगाये गये आरोपों के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि० ब्यूरो, जमशेदपुर के निर्देशानुसार पु०उपा० – सह – थाना प्रभारी श्री बिजय कुमार महतो के द्वारा सत्यापनोपरांत समर्पित सत्यापन प्रतिवेदन एवं आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमण्डलीय थाना जमशेदपुर काण्ड संख्या-05 / 2023 दिनांक- 12.07.23 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 आरोपी अमीन राज किशोर भकत, अंचल कार्यालय, गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावाँ के विरूद्ध दर्ज किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर टीम के द्वारा आज दिनांक- 13.07.23 को आरोपी अमीन राज किशोर भक्त को वादी से 10000/- ( दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Advertisements




Related posts

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया गया पोषण किट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कांड्रा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कटहल पेड़ विवाद में कुल्हाड़ी से काट हत्या… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:सुबोध सिंह एवं शशिभूषण भगत के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे झारखंड के विस्तारक्र हुआ भव्य स्वागत – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin