June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

झुंड से बिछड़े एक दंतैले जंगली गजराज ने मचाया उत्पात, गजराज के हमले में एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुआ घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झुंड से बिछड़े एक दंतैले जंगली गजराज ने मचाया उत्पात, गजराज के हमले में एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुआ घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला/ संजय मिश्रा  : अपने झुंड से बिछड़े एक दंतैले जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। जंगली हाथी ने बुधवार की अहले सुबह तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ामतालिया निवासी 60 वर्षीय युधिष्ठिर उर्फ गुड्डू महतो की मौत हो गई। वह अहले सुबह खेत में तोला (धान का चारा) देने के लिए धान बीज छींट कर घर वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने उसे बुरी तरह पटका और घसीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं हाथी के हमले से खीरी निवासी 21 वर्षीय सुमित पांडा भी गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisements

Advertisements

उसे बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने टीएमएच में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं हाथी के हमले से टांगरानी निवासी 60 वर्षीय जयपाल सोय के दोनों हाथ टूट गए हैं। उसे इलाज के लिए सरायकेला लेजाया गया। जानकारी के अनुसार झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी सरायकेला के टेंटोपोसी की ओर से राजनगर प्रखंड क्षेत्र में दाखिल हुआ। हाथी जिस-जिस गांव से गुजरा, जिसे पाया उस पर हमला कर दिया। पहली घटना राजनगर के टांगरानी में हुई। यहां खेत में लगे बिचड़े देखने गए अधेड़ जयपाल सोय पर हाथी ने हमला किया। जिससे उसकी दोनों हाथों की हड्डी टूट गई। इसके बाद हाथी आगे बढ़ता गया।

खीरी गांव में भी खेत की ओर गए 21 वर्षीय सुमित पांडा हाथी के हमले का शिकार हुए। घटना के बाद सुमित खेत में ही मूर्छित अवस्था में पड़े रहे। जिसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। वहीं तीसरी घटना खीरी के बगल गांव बड़ामतालिया की है। जहां 60 वर्षीय युधिष्ठिर उर्फ गुड्डू महतो अहले सुबह अपने खेत में धान तोला के लिए बीज डालकर दातुन करते हुए लौट रहा था। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम हाथी को सेफ जॉन की तरफ खदेड़ने का प्रयास में जुटी है।

बताया जा रहा कि हाथी ने डांडू पहाड़ में डेरा डाल दिया है। इधर जंगली हाथी के अचानक आ जाने और लोगों पर कर रहे हमले से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चूंकि अमूमन इन इलाकों में हाथियों कभी विचरण नहीं होता। भटके हाथी के इलाके में पहुंचने से उस क्षेत्र के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने मृतक युधिष्ठर का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
—-

वन विभाग ने मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये मुआवजा दिया:-
वन विभाग ने मृतक युधिष्ठिर महतो के आश्रितों को तत्काल दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपये का नकद राशि मुआवजा के तौर पर प्रदान किया। वन विभाग के अधिकारी फॉरेस्टर शुभम पांडा ने बताया कि बाकी 3,75000 रुपये कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आश्रितों को प्रदान किया जाएगा। वहीं घायल सुमित पांडा एवं जयपाल सोय को भी क्षतिपूर्ति मिलेगी। घायलों को दस हजार रुपये से दो लाख रुपये तक देने का प्रावधान है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर दोनों घायलों की क्षतिपूर्ति राशि तय होगी।

बुधवार की अहले सुबह बीरबांस क्षेत्र में दिखा दंतैला गजराज:-
जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता शंभू मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दंतैला जंगली हाथी मंगलवार की रात्रि तकरीबन 9:00 से 9:30 बजे के आसपास डोण्डा, जीवनपुर और कोलाबीरा होते हुए बीरबांस क्षेत्र में देखा गया। उनका घर नाला किनारे के बगल में होने के कारण बीरबांस में बुधवार की अहले सुबह उक्त जंगली हाथी दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत बना हुआ है।

Advertisements




Related posts

Saraikela News कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…..

admin

चांडिल:गुरुचरण साव के दर्द को समझे सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विस्थापन आयोग गठन करने का वादा आज भी अधूरा: सांसद…

admin

Saraikela : साहब! पेड़ो में फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए…

admin