June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को पीएमओ से आया प्रशंसा पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को पीएमओ से आया प्रशंसा पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

प्राऊड मोमेंट।

सरायकेला / संजय मिश्रा। राष्ट्र के नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन काल में मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया गया था। अपने लिखे पत्र में आकाश अग्रवाल ने कहा था कि इतनी व्यस्तता होने के बावजूद भी जहां तक मेरी जानकारी में है प्रधानमंत्री जी स्वयं सभी चीजों का मॉनिटरिंग कर और निरीक्षण कर संसद भवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किए हैं। और संसद भवन में श्रमिकों को आपके द्वारा सम्मानित किया जाना राष्ट्र को प्रेरणा देता है। उन्होंने लिखा था कि आपके समर्पण को देखकर हमें और देश की युवा पीढ़ी को कार्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा मिलती है। जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर युक्त प्राप्त पत्र आकाश अग्रवाल को मंगलवार को प्राप्त हुआ।

Advertisements

Advertisements

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित संसद के नए भवन की हार्दिक बधाई आकाश अग्रवाल को देते हुए इस ऐतिहासिक अवसर के लिए पत्र लिखने के लिए धन्यवाद देते हैं। लिखते हैं कि आजादी के इस अमृत कालखंड में देशवासियों की ओर से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को दिया गया यह अनुपम उपहार है। देश के गौरवशाली इतिहास को समेटे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संसद का यह नया भवन एक सशक्त, संकल्पित और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बनाते हुए राष्ट्र का प्रतीक है। लोकतंत्र का यह मंदिर 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतिबिंब है, जिस की प्राण प्रतिष्ठा हमारे सामूहिक संकल्पों, सामर्थ्य और विश्वास से हुई है।

भारत लोकतंत्र की जननी है और यह गणतंत्र हमारे लिए एक व्यवस्था से कहीं ऊपर एक विचार, एक संस्कार और एक परंपरा है। लोकतंत्र की पावन स्थली, संसद का यह नया भवन भारत के लिए एक स्वर्णिम युग का आधार बनेगा। आने वाले वर्षों में यह भवन एक ऐसे समावेशी भारत के निर्माण का साक्षी बनेगा, जिसमें गरीबों, पिछड़ों, वंचितों, युवाओं और महिलाओं के लिए समान अवसर और संसाधन होंगे। यहां लिया जाने वाला हर निर्णय, हर नीति निर्माण भावी पीढ़ियों को निरंतर सशक्त बनाएगा। इस विश्वास के साथ उन्होंने आकाश अग्रवाल को संसद के नए भवन के उद्घाटन की बहुत-बहुत बधाई दी है। साथी उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की है।

Advertisements




Related posts

Saraikela : महात्मा गांधी क्लब दुगनी द्वारा आयोजित किया जाएगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर…

admin

जिले के 150 एनआरएचएम अनुबंधित कर्मी गए मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : सोनारी कायस्थ महासभा की महिलाएं सावन महोत्सव का किया आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों पर झूमे महिलाएं…. | Vananchal 24TV Live

admin