October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
dahi handi utsav Janmashthami News Rajnagar news खेल जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राज्य लाइफस्टाइल शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR NEWS :बड़ा सिजुलता में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी उत्सव।

RAJNAGAR NEWS :बड़ा सिजुलता में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी उत्सव।
Spread the love

बड़ा सिजुलता में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी उत्सव।

राजनगर(रिपोर्ट-रवि कांत गोप):- श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर गुरुवार को राजनगर के बड़ा सिजुलता गाँव मे दही हांडी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जहाँ गांव के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की वेश भूषा धारण किये थे।वहीं सभी बाल कृष्ण के पीछे ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ गांव का भ्रमण करते हुए, हरिमंदिर के समीप पहुँचे, जहाँ 15 फीट ऊंची रस्सी के सहारे हांडी बांधी गई थी।वहीं एक के ऊपर एक चढ़कर बाल कृष्ण द्वारा दही हांडी को फोड़ा गया।वहीं दही हांडी उत्सव को लेकर गाँव मे उत्साह देखा गया।
बता दें कि हिंदू कैलेंडर व पंचांग के अनुसार, भाद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन धूमधाम से भक्त श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।वहीं भाद्रपद की नवमी तिथि यानी जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है।इस साल जन्माष्टमी का पर्व 06 सितंबर 2023 को मनाया गया है और आज यानी गुरुवार 07 सितंबर को देशभर में दही हांडी का उत्सव मनाया गया। क्योकि इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाए जाने की परंपरा है।

Related posts

सरायकेला:पोषण वाटिका को लेकर बीडीओ ने चयनित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के संग की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अकबर खान – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदिवासी कुड़मी समाज का घोषित आन्दोलन का मिलाजुला असर , ट्रेन अपनी समय पर यथावत् परिचालन,आन्दोलनकारीयों ने चकमा देकर तिल्ला फाटक रेलवे ट्रेक पर पहुंचकर पुलिस की सभी योजना को किया धराशाही… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin