October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…

सरायकेला:स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…
Spread the love

स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के डूमरडीहा गांव स्थित प्राचीन स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजेश दुबे द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया। स्थानीय ग्रामीण राधा कृष्णा कैवर्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य स्थानीय भक्त ग्रामीणों के आपसी सहभागिता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राचीन कालीन उक्त महादेव मंदिर के प्रति गहरी आस्था रही है।

जहां विराजमान स्वयंभू भोलेनाथ का शिवलिंग भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने वाला माना जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि तकरीबन 400 साल पहले सरायकेला स्टेट के तत्कालीन शासक राजा अभिराम सिंह ने गांव पहुंच कर भगवान सिद्धेश्वर महादेव की पूजा आराधना की थी। और विजयी होने का आशीष मांगा था।

Related posts

जिले के सभी बुजुर्गों हेतु बुढ़ापे की लाठी बना सर्वजन पेंशन योजना; जिले में अब तक कुल 66415 लोगों को राज्य संपोषित सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत किया गया लाभान्वित। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:आदित्यपुर श्री राम डिवाइन स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : स्टेट ओलंपियाड में सफल होने पर प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया बधाई संदेश . . .

admin