October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा कर बंदियों को दी कानूनी जानकारी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा कर बंदियों को दी कानूनी जानकारी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला  संजय मिश्रा

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह द्वारा रविवार को सरायकेला मंडल कारा का दौरा किया गया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों के केस की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें कानूनी जानकारी दी गयी। चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता राधेश्याम शाह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिला व्यवहार न्यायालय के दूसरे तल्ले पर लीगल एंड डिफेंस का कार्यालय संचालित है।

Advertisements

Advertisements

जहां तीन अधिवक्ता कार्यरत है। अधिवक्ता राधेश्याम शाह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जेल में बंद वैसे बंदियों के केस की स्थिति देखी जाती है जो न्यायालय में लंबित है एवं उनकी केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे बंदी पाए गए जो अपने केस के लिए अधिवक्ता नहीं रख पाए हैं उन्हें रविवार को नि:शुल्क केस की पैरवी के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया।

कुछ कैदियों का बैल हो चुका है परंतु वे अपना बैल बॉन्ड नहीं भर पाए हैं उन्हें इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की टीम ने सरायकेला मंडल कारा में महिला वार्ड में महिला कैदियों से उनके केस का स्थिति का पता लगाया गया। इस दौरान तीन महिला कैदियों ने अपना केस लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से केस के पैरवी के लिए आवेदन दिए। मौके पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के नील भार्गव व सुमित कर्मकार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Chatra : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को माओवादियों ने फूंका, मजदूरों में दहशत….

admin

सरायकेला:सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूली बच्चों में बंटा मड़ुवा का लड्डू; मध्याह्न भोजन के साथ स्कूली बच्चों ने मड़ुवा लड्डू का चखा स्वाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए किया श्रमदान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin