June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
estimated the loss of property of 50 thousand.. News Saraikela News: The kutcha house fell due to rain कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : बारिश से गिरा कच्चा मकान  50 हजार की संपत्ति के नुकसान का बताया अनुमान….

Saraikela News : बारिश से गिरा कच्चा मकान  50 हजार की संपत्ति के नुकसान का बताया अनुमान….
Spread the love

बारिश से गिरा कच्चा मकान  50 हजार की संपत्ति के नुकसान

का बताया अनुमान….

सरायकेला Sanjay : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांकड़ा पंचायत के नोवाडीह गांव में सोमवार की रात में हुई बारिश की वजह से मंगलवार को एक घर गिर गया. घर के गिर जाने से उसके अंदर रखे लगभग 50 हजार की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है. घर के मालिक सीताराम महतो ने बताया कि बरसात के मौसम में हुए लगातार बारिश की वजह से घर का दीवाल कमजोर हो गया. दीपावली के मौके पर घर की दीवार की मरम्मती किया जाना था.

किंतु सोमवार की रात हुई बारिश की वजह से दो घर गिर गया. बताया कि घर के अंदर साइकिल, धान को पीटने वाला मशीन के साथ कई घरेलू इस्तेमाल करने वाली चीज रखा हुआ था. घर के गिरने से ये सब सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सीताराम महतो ने बताया कि घर के अंदर जानवर को खिलाने के लिए नाद बनाया गया था जो कि पूरी तरह बर्बाद हो गया है. बताया कि रात के समय इसी घर में वह अपने मवेशियों को बांधते थे. घर के शाम के तकरीबन 5 बजे गिरने के कारण उसमे कोई मवेशी नहीं था। अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था. बताया कि घर के गिरने से लगभग 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हो गया है.

Related posts

Saraikela : एसपी के करवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप,कहा एसपी ने कार्यों में कोताही कर्तव्यहीनता बर्दाश्त …

admin

Saraikela : यूएचएस कृष्णापुर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

admin

RAJNAGAR NEWS :शहीद ग्राम गोबिंदपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का लगा शिविर कुल 657 आवेदनों प्राप्त हुए, 133 सावित्री बाई फुले योजना का आवेदन । | Vananchal 24TV Live

admin