June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शहर सुर्खियां

बादल पत्रलेख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बादल पत्रलेख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आईसीआरए आईआईएबी संस्थान में कृषि मंत्री ने किया दौरा :

नामकुम (अर्जुन कुमार )।  कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शुक्रवार को नामकुम के गढ़खटंगा स्थित आईसीएआर-आईआईएबी का दौरा किया। मंत्री ने इस दौरान संस्थान में चल रहे शोध व योजनाओं की जानकारी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों से मिलकर बातचीत जानकारी ली।आईसीएआर-आईआईएबी के निदेशक डॉ. सुजात रक्षित ने मंत्री को संस्थान के अनुसंधान, शैक्षणिक और जनजातीय उपयोजना, अनुसूचित जाति उपयोजना आदि के तहत किसान-उन्मुख आउटरीच गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

Advertisements

मंत्री ने संस्थान की आउटरीच गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी ली और संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य में कृषि के त्वरित और सतत विकास के लिए संस्थान को विभिन्न किसान-उन्मुख सरकारी योजनाओं से जोड़ने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने दोहराया कि संस्थान जिस समर्पण भाव से काम कर रहा है, आने वाले समय में यह शिक्षण और अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट केंद्र बन जाएगा।  मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान को मुख्य रूप से राज्य की कृषि संबंधी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मंत्री ने इस दृढ़ विश्वास के साथ परिसर में कल्पतरु का पौधा लगाया कि जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होगा, संस्थान की सभी आकांक्षाएं पूरी होंगी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉक्टर भी पी भंडाणा, किशोर त्रिभुवन सहित अन्य पदाधिकारी व वैज्ञानिक मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

खरसावां:विधायक सुखराम उरांव की पहल से खरसावां शैली छऊ को पहचान दिलाने की कवायद शुरू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : क्षेत्र में विधि विधान के साथ पूजी गई माता अन्नपूर्णा; बतौर यजमान एसडीओ ने माता की आराधना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली…

admin

सरायकेला : मानवाधिकार आयोग सहायता संघ की महिला जिलाध्यक्ष ने सरकारी भवनों में तड़ित चालक लगाने की मांग की…

admin