June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण; कार्यक्रम स्थल, विधि व्यवस्था संधारण इत्यादि को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण; कार्यक्रम स्थल, विधि व्यवस्था संधारण इत्यादि को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • सरायकेला : SANJAY 

आगामी 19 जून को जिले में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त अरवा राजकमल ने उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ सरायकेला प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला, पंचायत भवन इटाकुदर, आंगनवाड़ी केंद्र नावाडीह का निरिक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में राज्य्पाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम मे उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला को अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला में राज्यपाल द्वारा किए जाने पौधारोपण, छात्र-छात्राओं से संवाद इत्यादि कार्यक्रम हेतु परियोजना निदेशक आईटीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां पूर्ण करने, वही पंचायत भवन इटाकुदर मे आम जनता के साथ संवाद, विभिन्न योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण एवं योजनाओं के स्थल निरीक्षण हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी के साथ तालमेल स्थापित कर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पदाधिकारीयों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का देख रेख उप विकास आयुक्त को करने हेतु उपायुक्त ने निर्देश दिये। वही विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला को निर्देशित किया गया। निरीक्षण क्रम में उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, अंचलाधिकारी सरायकेला, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सरायकेला एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विचार धारा से ही देश का हो सकता है विकास… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

admin

RAJNAGAR NEWS :झामुमों ने कुनबेड़ा में शहीद निर्मल महतो का 72 वां जन्मजयंती मनाया। | Vananchal 24TV Live

admin