June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
is always ready for the interest of journalists: JJA News Saraikela News : JJA Gamharia block welcomes newly elected office bearers कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सुर्खियां

Saraikela News : जेजेए गम्हरिया प्रखंड नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, पत्रकारों के हित के लिए हमेशा तत्पर है : जेजेए | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : जेजेए गम्हरिया प्रखंड नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, पत्रकारों के हित के लिए हमेशा तत्पर है : जेजेए | Vananchal 24TV Live
Spread the love

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा पंचायत अंतर्गत बुद्धिजीवी एवं प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी के मंदिर परिसर में झारखंड जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन गम्हरिया प्रखंड इकाई नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह किया गया। अभिनंदन समारोह श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी और चंडक पूजा कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसका संचालन चंडक पूजा कमेटी के अध्यक्ष विजय महतो के द्वारा किया गया।

Advertisements

जेजेए गम्हरिया प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रखंड महासचिव के रूप में के० दुर्गा राव, उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा और सचिव उत्तम सोनार को पदाधिकारी बनने पर फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इस बहुमूल्य अभिनंदन समारोह में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए अपने वक्त में कहा कि पत्रकार एक आईना है जो सच्चाई को दर्शाता है। वही जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद ने सभी पत्रकारों को एक पौधा देखकर एक संकल्प लिया कि इस दूषित वातावरण को पत्रकारों के संग स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

Advertisements

गम्हरिया प्रखंड के नवनियुक्त महासचिव के० दुर्गा राव ने कहा की पूरे समाज का दुख-सुख का साथी है पत्रकार, पत्रकारों द्वारा एक मजबूत मंच जेजेए के रूप में मिला है सभी पत्रकार भाइयों से अनुरोध है कि सभी एकजुट होकर मंच पर खड़े उतरे और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाए यही हम लोग का संकल्प है। इस कार्यक्रम में जेजेए के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार,वरिष्ठ पत्रकार गणेश सरकार, अजीत लाभ, जगजीवन महतो, विजय साहू, मधुसूदन सिंह, दयाल लायक, प्रदीप प्रसाद उपस्थित हुऐ।

कांड्रावासियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कांड्रा ग्राम प्रधान सुरेश महतो, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, योगेंद्र प्रसाद, युवा समाजसेवी विजय महतो,बाजार वार्ड सदस्य अजीत सेन,मनीशेखर मिश्रा, राजकिशोर महतो,अतुल शुक्ला, आकाश महतो, संजू कुमार, विनोद सेन, विक्की रजक, अंकित महतो, आशीष महतो, सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे!

Advertisements




Related posts

“रथखला पूजा” के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ के तैयार हो रहे रथ में कारीगरों ने चारों पहिए लगाकर रथ को किया खड़ा; 20 को महाप्रभु करेंगे रथयात्रा . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उषा मार्टिन युवाओं को हुंनरमंद बनाने के दिशा में किया पहल, जल्द होगी महिला अत्मनिर्भर और आर्थिक सबल.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एसीएमओ के निर्देश पर त्योहारों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चला छापामारी अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin