August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बड़ा आमड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बड़ा आमड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ा आमड़ा गांव में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने 100 केवी के ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया । ज्ञात हो कि पिछले 6 महीनों से बड़ा आमड़ा गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था ।

Advertisements

Advertisements

ट्रांसफार्मर जलने से गांव के 95 उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इसके बाद बड़ा आमड़ा गांव के ग्रामीणों ने इचागढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी को इसकी सूचना दी, तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को दी । जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर 24 घंटे के अंदर 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया । ट्रांसफार्मर लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है । ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय को तहेदिल से बधाई दिया है।

मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश भुईया, जिला सचिव रिजवान खान, जिला उपाध्यक्ष सिद्दीक अंसारी, वीरेंद्र नायक सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम, महफिजूल अंसारी, नुसरहक अंसारी, हुसैन अंसारी, शेख मजीद, अमानत अंसारी, कमाल अंसारी, लतीफ अंसारी, उदय कृष्ण साहू, सद्दाम अंसारी, दिलदार अंसारी, हसन अंसारी, अहमद अंसारी आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…. | Vananchal 24TV Live

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की हुई बैठक; जिले के कई केंद्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:एन एच आई कर्मीयो ने सांप को रास्ता पार कराया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin