June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर युवा संस्था ने प्रखंड एवं पंचायत के अधिकारियों के साथ की बैठक . . . 

SARAIKELA : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर युवा संस्था ने प्रखंड एवं पंचायत के अधिकारियों के साथ की बैठक . . . 
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर युवा संस्था ने प्रखंड एवं पंचायत के अधिकारियों के साथ की बैठक . . .

  • सरायकेला : SANJAY 

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर युवा एनजीओ संस्था ने चांडिल प्रखंड में ब्लॉक और पंचायत के विभिन्न अधिकारियो के साथ बैठक की। और बाल मजदूरी के खिलाफ मुहीम की शुरुआत की। बैठक में चांडिल थाना प्रभारी समेत मुखिया, वार्ड पार्षद, सभी सेविका और साहिया को आमंत्रित किया गया।संस्था इस साल जून महीने को बाल श्रम के खिलाफ एक्शन मंथ के रूप में मना रहा है. इसके तहत पूरे महीने बच्चों को बाल श्रम और दासता के चंगुल से मुक्त कराने के लिए छापामार कार्रवाई की जाती है और बचाव अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर युवा संस्था के कार्य निदेशक प्रशांत शिखर ने कहा कि आज हमारे देश में बाल श्रम उन्मूलन के लिए कई प्रभावी नीतियां और कड़े कानून हैं। लेकिन जब तक इस बारे में लोगों के बीच जागरूकता नहीं होगी और पूरा समाज इसकी जिम्मेदारी लेकर अपना काम नहीं करेगा, तब तक यह एक चुनौती के रूप में बना रहेगा। हम सभी भारत को बाल श्रम मुक्त बनाने के साथ हर एक बच्चे को एक स्वस्थ, खुशहाल, सुरक्षित और आजाद बचपन देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हम इस प्रयास में निश्चित रूप से सफल होंगे। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के अनुसार बाल श्रम का वैश्विक अनुमान 2020, रूझान और आगे की राह के मुताबिक साल 2020 की शुरुआत में पूरी दुनिया में 16 करोड़ बच्चे बाल श्रम की चपेट में थे. इनमें 6.3 करोड़ लड़कियां और 9.7 करोड़ लड़के हैं. यानी दुनिया का हर 10 में से एक बच्चा मजदूरी करने पर मजबूर है. बाल श्रम को लेकर भारत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश में पांच से 14 साल के बीच के मजदूरों की संख्या 1.10 करोड़ है. यह देश में बच्चों की कुल संख्या का 3.9 फीसदी हिस्सा है।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर गणेश महाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jharkhand angara road news रांची के अनगड़ा में खराब सड़क से जिंदगी हुई मुश्किल , बोंगइबेड़ा पंचायत की जर्जर सड़क की सूरत बदलने का इंतजार…

admin

Jamshedpur News : मारूति ने विटारा कार का भव्य लॉन्चिग समारोह का किया आयोजन, कार के लुक ने ग्राहकों का मनमोह लिया, ज्यादा माईलेज और कम किमत पर मारूति ने बाजार में विटरा कार को उतारा है ….. | Vananchal 24TV Live

admin