June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झामुमो के तीन मोर्चा जिला समितियों की हुई घोषणा; सनद कुमार आचार्य बने झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झामुमो के तीन मोर्चा जिला समितियों की हुई घोषणा; सनद कुमार आचार्य बने झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

10 वर्षों में साधारण कार्यकर्ता से विधायक प्रतिनिधि के बाद सनद कुमार आचार्य का संघर्षपूर्ण झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद तक का सफर; मंत्री चंपाई सोरेन प्रेरणा के साथ रहे हैं राजनीतिक गुरु।

सरायकेला : संजय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति द्वारा झामुमो सरायकेला जिला समिति की अनुशंसा के आलोक में पार्टी के वर्ग संगठन के जिला समिति की घोषणा कर दी गई है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा इस संबंध में जारी किए गए कार्यालय आदेश में झामुमो युवा मोर्चा जिला समिति, झामुमो महिला मोर्चा जिला समिति और झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला समिति का गठन किया गया है। साथ ही नवगठित वर्ग संगठन के जिला समिति के पदाधिकारियों को जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यथाशीघ्र जिला समिति के विस्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। तथा संगठन की सुदृढ़ता के लिए कार्य करने एवं प्राप्त दायित्व का निर्वहन करते हुए अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

Advertisements

गठित किए गए संगठन के जिला समिति:-

झामुमो युवा मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला समिति  सनद कुमार आचार्य को अध्यक्ष, वासुदेव महतो, मानिक गोप, अमीन मंडल एवं सतीश हांसदा को उपाध्यक्ष, दीनबंधु महतो को सचिव, राकेश सतपथी एवं राहुल सोय को संगठन सचिव, जगदीश सिंह सरदार, युधिष्ठिर मांझी, बुबाई शर्मा एवं रुहीदास मुर्मू को संयुक्त सचिव तथा बनमाली दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

झामुमो महिला मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला समिति:-

श्रीमती पिंकी मंडल को अध्यक्ष, श्रीमती ललिता महतो, श्रीमती पार्वती गागराई एवं श्रीमती पिंकी लायक को उपाध्यक्ष, श्रीमती रानी हेंब्रम को सचिव, श्रीमती अनीता टूडू एवं श्रीमती श्वेता महतो को संगठन सचिव, श्रीमती लक्ष्मी गागराई, श्रीमती मालती हेंब्रम एवं श्रीमती सुलेखा हांसदा को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती गणेश्वरी महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला समिति:-

मोहम्मद फरीद को अध्यक्ष, मोहम्मद नौशाद एवं मोहम्मद अरशद को उपाध्यक्ष, मोहम्मद जन्नत हुसैन को सचिव तथा मोहम्मद मुहरम अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनद कुमार आचार्य का राजनीतिक सफर:-

सुबह के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के जीवन संघर्ष से प्रेरित होकर सनद कुमार आचार्य वर्ष 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया। मंत्री चंपाई सोरेन को अपना राजनीतिक गुरु मानकर काफी संघर्ष करते हुए धीरे-धीरे उन्होंने आम जनमानस के बीच समर्पित भाव से जन सेवा करते हुए अपनी पहचान स्थापित की। मंत्री चंपाई सोरेन के विधायक काल से लेकर मंत्रीत्व काल तक हर कदम उनके साथ रहे। वर्ष 2019 में पहली बार पद पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने। उसके बाद वर्ष 2022 में मंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।

Advertisements




Related posts

Saraikela सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ जमशेदपुर एफसी को मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:शिक्षक के असामयिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन…

admin