October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : जयंती पर याद किए गए लीजेंड ऑफ सरायकेला छऊ कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव . . .

SARAIKELA : जयंती पर याद किए गए लीजेंड ऑफ सरायकेला छऊ कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव . . .
Spread the love

जयंती पर याद किए गए लीजेंड ऑफ सरायकेला छऊ कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव . . .

सरायकेला संजय

सरायकेला मॉडर्न छऊ नृत्य कला के जनक माने जाने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव को उनकी जयंती पर सरायकेला के युवा छऊ कलाकार सीनियर फैलोशिप विजेता रजतेंदु रथ ने ह्रदय से नमन करते हुए स्मरण किया। मौके पर उन्होंने कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि छऊ नृत्य कला के महान कोरियोग्राफर रहे कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव ने परंपरागत सामरिक छऊ नृत्य कला में पहली बार नवरस का भाव समाहित कर छऊ नृत्य कला को समूचे विश्व के लिए समर्पित किया था।

3 जून 1896 को जन्मे कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव ने कोलकाता यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। और समाज में जाति प्रथा की भेदभाव को मिटाते हुए शिक्षा का प्रसार कर सरायकेला में अजय एसोसिएशन की स्थापना की थी। सरायकेला मॉडर्न छऊ नृत्य कला में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Related posts

Ranchi News : शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, शादी से किया इंकार, मामला दर्ज आरोपी गया जेल……

admin

सरायकेला:सिविल सर्जन ने सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण का किया शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पहुंचे सरायकेला; जिला कमेटी के साथ बैठक कर सांगठनिक बिंदुओं पर की चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin