June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शहर सुर्खियां

बहुप्रतीक्षित बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ के जीर्णोद्धार के उपरांत यात्रियों को उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं, एक बार में 16 बसों के खड़े होने की होगी व्यवस्था… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बहुप्रतीक्षित बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ के जीर्णोद्धार के उपरांत यात्रियों को उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं, एक बार में 16 बसों के खड़े होने की होगी व्यवस्था… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

बिरसा बस स्टैंड जीर्णोद्धार कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, ससमय कार्य पूर्ण कर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश…

 

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

डीएमएफटी के तहत रामगढ़ शहर के बिरसा बस स्टैंड में हो रहे जीर्णोद्धार कार्यों का उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया। इसी दौरान उपायुक्त पदाधिकारी ने अब तक हुए कार्यों का जायजा लेने के क्रम में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से फाउंडेशन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त ने कार्य में लगे मानव संसाधन का जायजा लेने के क्रम में जिडको के अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ससमय कार्य पूर्ण कर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त पदाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जिडको के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, डीएमएफटी टीम के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements

12 अलग-अलग कि ओस्क का होगा निर्माण :

राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के बगल में बसा रामगढ़ शहर अपने आप में खास है। अगर बात की जाए रामगढ़ शहर के बिरसा बस स्टैंड की तो प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बसों से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल सहित अन्य राज्यों तक का सफर करते हैं। उपायुक्त के जनता दरबार सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों द्वारा बस स्टैंड रामगढ़ में सुविधाओं की मांग पर उपायुक्त ने विशेष ध्यान दिया एवं इस मामले को डीएमएफटी के न्यास परिषद में रखा गया।

न्यास परिषद से अनुमोदन के उपरांत तीव्र गति से विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर बिरसा बस स्टैंड जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा किया गया।बहुप्रतीक्षित बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी कार्यों के तहत बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ में यात्रियों के लिए दो डॉरमेट्री एवं वाहन चालकों एवं अन्य कर्मियों के लिए अलग से एक डोरमेट्री का निर्माण कराया जाएगा

वही कार्य पूर्ण होने के उपरांत एक बार में बस स्टैंड में 16 बसें खड़ी हो सकेंगी वही बस स्टैंड में दो रेस्टोरेंट एवं 12 अलग-अलग किओस्क (छोटी-छोटी दुकानें) का संचालन किया जाएगा।जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ में यात्रियों के लिए क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध होगी जहां यात्री अपने सामान को रखकर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

इन सबके अलावा उपायुक्त द्वारा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कई अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : हेंसल में कल (शनिवार) से श्रीमद्भागवत गीता का होगा शुभारंभ । स्वामी अनुपानंद जी महाराज सुनाएंगे भागवत कथा।

admin

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में गड़बड़ी की जांच की मांग की…

admin

Chaibasa Encounte चाईबासा के टोंटो-गोइलकेरा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से जवान को रांची भेजा गया. | Vananchal 24TV Live

admin