October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…
Spread the love

प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

सरायकेला Sanjay। कोलाबीरा क्षेत्र के प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा बस्ती द्वारा विधि विधान और धूमधाम के साथ श्री राम नवमी पूजन उत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर आगामी 31 मार्च को भव्य श्री राम नवमी झंडा निकाला जाएगा। इस अवसर पर शिव सेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा बस्ती प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में अखाड़ा के सदस्यों और श्री राम भक्त श्रद्धालुओं के बीच 200 भगवा टीशर्ट का वितरण किया गया।

अखाड़ा प्रमुख शंभू मंडल ने आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1992 से ही शिव सेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा बस्ती द्वारा प्रत्येक वर्ष विधि विधान के साथ भव्य श्री राम नवमी झंडा निकाला जाता रहा है। इस वर्ष विशेष रुप से श्री राम नवमी झंडा जुलूस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा दिखाए जाने वाले करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा। जो भक्ति में शक्ति और बालिका सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा।

Related posts

नगर परिषद दुमका की ओर से विभिन्न विधालयो व कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं को दिलाई गई स्वच्छ दीपावली की शपथ.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : प्रखंड आयुष मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ की बैठक…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:भाजपा महिला मोर्चा ने सिंह यात्रा कार्यक्रम के तहत ऑटो चालकों को राखी बांधकर मनाएं रक्षाबंधन उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin