June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

आगसीया सारना पूजा महली समिति का विधायक ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आगसीया सारना पूजा महली समिति का विधायक ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आगसीया में शुक्रवार को जोहार जाहेर सारना पूजा महली समिति द्वारा सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक सविता महतो, अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो, थाना प्रभारी गौरव मिश्रा, अध्यक्ष परेश महली, संयोजक उमापद महली आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वही सरहुल पूजा साल का पेड़ पर पूजा अर्चना कर किया गया।

Advertisements

सरहुल प्राकृतिक व भाईचारा का महापर्व सखुआ पेड़ पौधों की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई एवं पेड़ पौधों का संरक्षण कर जीवित रखने का संकल्प लिया गया। सरहुल में पूजा अर्चना के बाद विधायक, सीओ, थाना प्रभारी एवं उपस्थित अतिथियों ने सिऔह बोंगा, सरहुल माता, ग्राम देवता से माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली, समय पर बारिश , पर्यावरण की रक्षा का कामना का कामना किया। सरहुल सह मिलन समारोह में सरहुल नृत्य रांची के बुड़दादीरी के दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक व अन्य अतिथियों ने भी सरहुल नृत्य का आनंद उठाया।

Advertisements




Related posts

लेस्फोर पी टोप्पो विचार प्ररेणा दायक रहेंगे संतोष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :राजनगर में गोरूखूंटा के दौरान बड़ा हादसा।खूंटा तोड़ कर बैल ने भीड़ को रौंदा, एक बुजुर्ग की मौत।

admin

सरायकेला:आदित्यपुर श्री राम डिवाइन स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin