August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नेंगटासाई में फैक्टशाला सूचना साक्षरता कार्यशाला आयोजित; सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की पहचान करने के प्रति जागरूक हुए युवा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नेंगटासाई में फैक्टशाला सूचना साक्षरता कार्यशाला आयोजित; सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की पहचान करने के प्रति जागरूक हुए युवा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay: सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कुछ भ्रामक खबरे इतनी तेजी से वायरल होती है कि सभी लोग उन खबरों को सच मान बैठते है। इससे कभी कभार समाज को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इन दिनों चर्चित मनीष कश्यप मामले और उसे लेकर हो रहे कारवाई के माध्यम से फेक न्यूज लोगों की बीच आम चर्चा का विषय बन रहा है। सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित नेंगटासाई गांव में आयोजित सूचना साक्षरता कार्यशाला के दौरान गांव के युवाओं को डिजिटल माध्यमों से फैल रही भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने हेतु जागरूक किया गया। चर्चा के दौरान युवाओं ने महसूस किया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हम तक पहुंच रही सूचनाएं कई बार गलत या भ्रामक होती है।

Advertisements

जिस पर भरोसा करना निजी या सामाजिक स्तर पर नुकसान हो सकता है। फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क, डाटालीड्स एवं निश्चय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सूचना साक्षरता कार्यशाला में शामिल ग्रामीण युवा राकेश महतो ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कार्यशाला में शामिल होकर उन्हें कई जानकारियां मिली। मोबाइल पर मिलने वाली सूचनाओं पर पूरी तरह से भरोसा करने से पहले उस पर अच्छे से विचार करना चाहिए। सूचनाओं की सत्यता के प्रति किसी तरह का भी संदेह होने पर उसकी जांच करनी चाहिए। जीवन में क्रिटिकल थिंकिंग एप्रोच का पालन कर काफी हद तक गलत खबरों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। सामान्य अफवाहों व खबरों को परखने हेतु गूगल सर्च व गूगल लेंस टूल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फैक्टशाला सूचना साक्षरता कार्यशाला के दौरान सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बतौर फैक्टशाला प्रशिक्षक युवाओं को अहम जानकारियां दी। मौके पर मनसा महतो, राकेश महतो, अजय करुआ, लक्ष्मण महतो, निखिल महतो, राजाराम महतो, प्रवीण गोराई, राकेश गोराई समेत 20 से ज्यादा युवा उपस्थित रहे। कार्यशाला के बाद युवाओं ने गांव में घूम घूम कर लोगों को फेक न्यूज के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया। कार्यशाला के आयोजन में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के आकाश महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क पत्रकारों, मीडिया प्रोफेशनल, प्रोफेसर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं का समूह है, जो भारत के विभिन्न शहरों, कस्बों, गांवो, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों इत्यादि में फैक्टशाला प्रशिक्षण आयोजित कर नकली खबरों के दुष्प्रभाव व बचाव के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में चार हुए घायल, एमजीएम रेफर….

admin

SARAIKELA NEWS : कमलपुर पंचायत सचिवालय में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में 314 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… | Vananchal 24TV Live

admin

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin