June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil मिलन समारोह में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Chandil मिलन समारोह में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चाण्डिल (विद्युत महतो)   कुकडू प्रखंड अंतर्गत एदेलडीह में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का हरेलाल महतो ने स्वागत किया तथा संगठन के विचारधारा का पालन करने का संकल्प दिलाया। आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कारकीडीह के ग्रामप्रधान अजय सिंह मुंडा, हेमंत सिंह मुंडा, बासुदेव महतो, अशोक कुमार, भूत नाथ सिंह मुंडा, दिलीप मंडल, शक्ति पदो मंडल, गोरांगो प्रामाणिक, सुकदेव प्रमाणिक, सुभाष महतो, महेश्वर सिंह लायक, अशोक कुमार महतो, युधिष्ठिर महतो आदि शामिल हैं।

Advertisements

Advertisements

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार के गलत नीतियों के कारण युवाओं का वर्तमान और भविष्य दोनों ही बर्बाद हो रहा है। जिन वादों के साथ हेमंत सरकार सत्ता में काबिज हुई हैं, उन वादों को पूरा करने के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। हरेलाल महतो ने कहा कि साढ़े तीन साल में वर्तमान सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है। क्षेत्र के जनता के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में भी राज्य सरकार विफल है। क्षेत्र के जनता पेयजल, बिजली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में है।

ईचागढ़ विधानसभा के विस्थापितों को 40 साल बाद भी न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं के शिक्षा के लिए एक भी महिला कॉलेज नहीं है। इस मौके पर ऋषिकेश महतो, तुलसी महतो, अशोक कुमार, भूतनाथ सिंह मुंडा, भीमनाथ महतो, मेघु प्रमाणिक, सुखदेव प्रमाणिक, विश्वरंजन महतो, हेमंत सिंह मुंडा, अजय सिंह मुंडा, असित मंडल, युधिष्ठिर महतो, अशोक कुमार महतो, प्रभाकर महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर एफसी को अपने घर में मोहन बागान सुपर जाइंट से मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में चल रही महालक्ष्मी पूजन समारोह में हुई खेलकूद प्रतियोगिता; सफल प्रतिभागी हूए सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : बनकटी ग्रामीणों की वर्षो की मांग हुई पूरी।भाजपा नेता गणेश महाली और ग्रामीणों के सहयोग से पखनाडीह में मनसा मंदिर निर्माण कार्य हुआ पूरा।छत ढलाई के मौके पर पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली। ग्रामीणों ने किया आभार प्रकट। | Vananchal 24TV Live

admin