June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास से बहुप्रतीक्षित पेयजलापूर्ति पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ शुरू . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास से बहुप्रतीक्षित पेयजलापूर्ति पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ शुरू . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला (संजय  ) 

Advertisements

Advertisements

बीते तकरीबन 6 महीना से खराब पाइपलाइन से पेयजलापूर्ति की समस्या झील रहे सरायकेला नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 के हनुमान मंदिर से गोपबंधु चौक के बीच रहने वाले निवासियों के समस्या का समाधान हो पाया है। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन की पहल पर स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान निकल पाया है। बताते चलें कि इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने मंत्री चंपाई सोरेन को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी।

जिसके पश्चात मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य उर्फ टुलु ने मौके पर उपस्थित होकर स्वयं अपनी देखरेख में पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारंभ करवाया।

विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने बताया कि मंत्री चंपाई सोरेन जनसमस्याओं को लेकर बेहद संजीदा एवं संवेदनशील हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में त्वरित गति से जन समस्याओं का निराकरण हो रहा है। इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष बड़बाबू सिंहदेव, स्थानीय प्रभावित निवासी दुखु राम साहू सहित अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS :गौड़ सेवा संघ ने ओड़िया भाषा को पुन: शामिल करने की मांग को लेकर सीएम को लिखा पत्र…

admin

प्रखंड कार्यालय में सिद्धु,कान्हु युवा खेल क्लब का हुआ गठन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ पहुंची वसुंधरा ने रजरप्पा में की पूजा अर्चना,कहा हेमंत ने झारखंड को सिर्फ लुटा हैं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin