June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
bunker demolished encounter in Tonto Police and Mochhu squad..... forced to leave the front News West Singhbhum News : CPI-Maoist again bowed down in front of Cobra कोल्हान क्राइम झारखण्ड सुर्खियां

West Singhbhum News : भाकपा माओवादी फिर कोबरा के तवर के सामने नतमस्तक, बंकर ध्वस्त, मोर्चा छोड़कर भागने पर मजबूर, टोंटो में पुलिस और मोछू दस्ते में मुठभेड़….. | Vananchal 24TV Live

West Singhbhum News : भाकपा माओवादी फिर कोबरा के तवर के सामने नतमस्तक, बंकर ध्वस्त, मोर्चा छोड़कर भागने पर मजबूर, टोंटो में पुलिस और मोछू दस्ते में मुठभेड़….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

भाकपा माओवादी फिर कोबरा के तवर के सामने नतमस्तक, बंकर ध्वस्त, मोर्चा छोड़कर भागने पर मजबूर, टोंटो में पुलिस और मोछू दस्ते में मुठभेड़…..

Advertisements

जमशेदपुर (सुदेश कुमार) कोल्हान में नक्सली पीछले 1 माह से सक्रिय होता दिख रहा है । तीन दिन पूर्व 2 भाकपा माओवादी के दो सदस्यों को पुलिस के गोली ने मौत का घाट उतारा था वही आज बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो के रेगड़ाहातु के उत्तर- पूर्वी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली फायरिंग करते हुए भाग निकले। भाकपा माओवादी कमांडर मोछू के दस्ते के साथ हुई है। प.सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने की मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है।

Advertisements

एसपी ने बताया कि कोबरा , सीआरपीएफ , जगुआर और जिला पुलिस की टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को कोबरा की टीम जब रेगड़ाहातु के उत्तर पूर्वी हिस्से में पहुंची को मोछू के दस्ते ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली फायरिंग करते हुए भाग निकले।

पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान कोबरा के एक जवान एनएस मितई की रायफल से दुर्घटना वश गोली चल जाने से उनके पैर में गोली लग गयी। हालांकि वह पूरी तरह ठीक है।

Advertisements




Related posts

अब तो गौरैया की चहचहाट के बिना ही लोगों की हो जा रही है भोर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ईचागढ़ में धुमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने  भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षा और सुरक्षा का लिया वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : आरटीई को लेकर नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक ने निजी विद्यालय वीएस पब्लिक स्कूल का किया औचक निरीक्षण….

admin