June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड बिज़नेस शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

रामगढ़ पहुंची वसुंधरा ने रजरप्पा में की पूजा अर्चना,कहा हेमंत ने झारखंड को सिर्फ लुटा हैं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़ पहुंची वसुंधरा ने रजरप्पा में की पूजा अर्चना,कहा हेमंत ने झारखंड को सिर्फ लुटा हैं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार )

Advertisements

Advertisements

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रदेश दौरे पर आई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को अपने दौरे के अंतिम दिन रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा सिद्धिपीठ मंदिर दर्शन हेतु पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद के साथ पहुंची। दुमका,देवघर,पाकुड़ एवं गोड्डा से जनसभा कर रांची वापसी के क्रम में छिन्नमस्तिके दरबार जाने से पहले रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के पास भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकामिति सदस्य सह हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू,मंत्री सह मुखिया राजेंद्र कुशवाहा,कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,प्रवीण सोनू ,सांसद प्रतिनिधि बबलू कुशवाहा,संजय साह सहित कैंट मंडल के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया गया।

स्वगतोपरांत सिंधिया की आगवानी करते हुए। रामगढ़ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें रजरप्पा स्थित माता छिन्नमस्तिके की ऐतिहासिक मंदिर का दर्शन करवाया गया। मंदिर में प्रसन्नता पूर्वक पूजा अर्चना एवं दर्शन के बाद उन्होंने रामगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए स्वागत से अभिभूत होते हुए। वसुंधरा राजे ने कहा की अवश्य आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत औंर सम्मान ही हमें पार्टी के प्रति और अधिक निष्ठावान और जवाबदेह बनाता हैं। हमेंत सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले लोग सत्ता हासिल करने के बाद से प्रदेश का विकास करने के बजाय खुद की तिजौरी को भरने में लगे हैं। जबकि यहां के आदिवासी आज भी विकास को तरस रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों को धोखा देने का काम किया गया।

झारखंड प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलवाला हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए वसुधंरा ने कहा कि झारखंड का निर्माण यहां की खनिज संपदा से स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने किया था। इसके उलट वर्तमान सीएम औंर यहां के अधिकारी खुद को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी भत्ता देने का सब्जबाग दिखाकर, खुद मुख्यमंत्री का रोजगार प्राप्त करने वाले हेमंत सोरेन ने युवाओं को ठगने का काम किया गया। जिसे आगामी विधानसभा में झारखंडी युवाओं की एकता उखाड़ फेंकने को तैयार है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा की वसुंधराराजे का झारखंड की पवित्र धरती रामगढ़ जिला में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात हैं क्योंकि उन्होंने न सिर्फ राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व करते हुए दो बार मुख्यमंत्री रहीं है बल्कि बाजपाई जी के समय में भी इन्होंने केंद्रीय नेतृत्व में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। इनके अनुभवी राजनीतिक जीवन से हमें झारखंड प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों को जितने में मदद मिलेगी। उक्त मौके पर हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय,संतराज पासवान,राकेश वर्मा,गणेश स्वर्णकार,सैय्यद किरमानी,रूपा कुमारी, मणिशंकर ठाकुर,धीरज साहू सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर:शहिद किशन दुबे स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने अन्य पदाधिकारी की घोषणा की…

admin

Jamshedpur News : झारखंड भाषा मंच के द्वारा स्वस्थ मंत्री का पुतला फूकने का कार्यक्रम क्यूआरटी टीम ने रोका… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की उपायुक्त ने की समीक्षा; हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज के लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पदित कर सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन एंट्री करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin