October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Various programs will be organized by Nagar Panchayat Saraikela under Swachhotsav-2023... कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : स्वच्छोत्सव-2023 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम…

Saraikela : स्वच्छोत्सव-2023 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम…
Spread the love

स्वच्छोत्सव-2023 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम…

सरायकेला Sanjay । स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने तथा बढ़ाने के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छोत्सव-2023 का शुभारंभ किया गया है। जिसमें वूमेन इनसैनिटेशन से लेकर वूमेन लेड सैनिटेशन में हुए परिवर्तन के उत्सव मनाने और महिलाओं को प्रेरित करने के लिए 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सरायकेला नगर पंचायत के नगर प्रबंधक महेश जारिका ने बताया कि स्वच्छोत्सव-2023 के तहत महिला आईकॉन अग्रणी स्वच्छता विन्स पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा।

जिसके लिए आवश्यक अहर्ता के साथ आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वच्छता यात्रा का आयोजन किया जाएगा। एसएसजी और उनके संघों को मुख्यधारा में लाने हेतु जीएफसी इनफ्लुएंसर्स नेटवर्क विकसित किया जाएगा। आगामी 29 एवं 30 मार्च को शून्य अपशिष्ट का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाते हुए और 31 मार्च को भी स्वच्छ मशाल मार्च का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

चार दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के पांचवे एवं छठवें बैच का हुआ शुभारंभ . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ मां मनसा का पांच दिवसीय पूजन उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : विधायक ने चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह में किया दो ट्रांसफार्मर उद्घाटन. …

admin