August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News चुनाव झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति संथाल सुर्खियां

शौर्य जागरण यात्रा की स्वागत हेतु विभिन्न हिन्दू संगठनों ने की बैठक, चार अक्तूबर को यात्रा का चांडिल पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शौर्य जागरण यात्रा की स्वागत हेतु विभिन्न हिन्दू संगठनों ने की बैठक, चार अक्तूबर को यात्रा का चांडिल पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल: परमेश्वर साव

Advertisements

Advertisements

चांडिल में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल तथा विभिन्न हिन्दू संगठनों का एक संयुक्त बैठक चांडिल स्थित विवेकानंद केंद्र के हनुमान मंदिर परिसर में विहिप चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष नीलरतन खां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसमें चार अक्तूबर को चांडिल पहुंचने वाली शौर्य जागरण यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। उक्त विषय को लेकर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकरी और कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी भी सौपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विहिप जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के मन में शौर्य गाथा जगाने के उद्देश्य से श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर का शिलान्यास से पूर्व शौर्य जागरण यात्रा का कार्यक्रम संपूर्ण देश भर में आयोजन किया गया है।

ज्ञात हो कि आगामी वर्ष के जनवरी माह को मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी के अनुसार यात्रा जमशेदपुर से आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा होते हुए चार अक्तूबर को संध्या तीन बजे चांडिल गोलचक्कर पहुंचेगी। इसके उपरांत चांडिल बाजार नगर भ्रमण करते हुए रथ यात्रा विवेकानंद केंद्र परिसर पहुंचेगी। उक्त स्थल पर यात्रा पहुंचने के पश्चात महाआरती किया जाएगा। रात्रि विश्राम चांडिल मे होगा, एवं दूसरे दिन प्रात आठ बजे विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात यात्रा चौका के लिए प्रस्थान करेगी। श्री चौधरी ने सभी चांडिल वासी को शोर्य जागरण यात्रा मे शामिल होकर इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का आवाह्न किया।

बैठक में मुख्य रूप से विहिप कोल्हान प्रमंडल मंत्री मिथिलेश महतो, सरायकेला-खरसावां गौरक्षा प्रमुख उमाकांत महतो, पंकज गौर, नेबू महतो, मनोज वर्मा, दिनेश भगत, लोकनाथ साहू, रबनी महाली, रेखा महतो, पदया महतो, लक्ष्मी प्रिया महतो, मेनका महतो सहित काफी संख्या में विहिप, बजरंग दल तथा अन्य सनातनी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Advertisements




Related posts

दीपक कुमार  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

इनरव्हील क्लब जमशेदपुर जेस्ट के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर को  छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए कई समग्री विद्यालय को उपहार स्वरूप दिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS :कुड़मी छात्र मोर्चा के कथित अध्यक्ष के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना का मामला; छानबीन में जुटी आदित्यपुर पुलिस. .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin