October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela जेल इंटर्नशिप कैम्पेन के तहत मंडल कारा सरायकेला में कार्यक्रम हुआ आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela जेल इंटर्नशिप कैम्पेन के तहत मंडल कारा सरायकेला में कार्यक्रम हुआ आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला /संजय मिश्रा  : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा प्रायोजित जेल इंटर्नसिप कैंपेन प्रोग्राम के तहत चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह (अधिवक्ता) ने सरायकेला जेल का दौरा किया। जानकारी हो इस कार्यक्रम के तहत जेल में बंद वैसे कैदियों की पहचान की जाती है जो अपने वेल में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं रख पा रहे है।

Advertisements

Advertisements

जमानत मिलने के उपरांत बेल बांड भर नहीं पा रहे है या न्यायलय द्वारा सजा सुनाने के बाद कैदी अपने केस का अपील उच्च न्यायालय में दाखिल नही कर पा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत जेल में बंद उपस्थित कैदियों को विधिक जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर के पश्चात कैदियों से उनके केस के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछताछ की गई। इस क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि कि गणेश सामद व राजपाल सामड़ को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

लेकिन उक्त दोनो बंदी ने अपने केस का अपील दाखिल करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त गुरवा गोडसारा को भी सीजीएम न्यायालय द्वारा एक वर्ष की सजा दी गई है। उन्होंने भी अपील दाखिल करने का अनुरोध किया। इस क्रम में जेल मे आये नये बंदियों ने भी अपने केस का पैरवी हेतु फॉर्म भराया गया। सजा प्राप्त कैदियों को उनके केस की अपील जल्द उच्च न्यायालय में दाखिल करने का आश्वासन दिया गया।

Advertisements




Related posts

Saraikela New : करोड़ के इनामी माओवादी अनल दा फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल, सूचना पर दस्ते के खिलाफ चला था ऑपरेशन मुठभेड़, दो माओवादी ढ़ेर….. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : झारखंड आंदोलन सम्मान समिति ने शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सरायकेला के हेंसा गांव और खरसावां शहीद स्थल आने का दिया न्योता…

admin

Saraikela महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार…

admin