June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
for the demand of inclusion in ST made a strategy by meeting.. News Saraikela: Mahajutan of tribal Kudmi Samaj on 30th कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज का महाजुटान 30 को, बैठक कर बनाई रणनीति.. | Vananchal 24TV Live

Saraikela : एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज का महाजुटान 30 को, बैठक कर बनाई रणनीति.. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : कुड़मी को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज का जिला मुख्यालय में बुधवार को महाजूटान कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को सरायकेला में कुड़मी समाज के मनोहर महतो की अध्यक्षता में समाज की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़ाकांकड़ा फुटबॉल मैदान में कुड़मी समाज के हजारो लोगो को महाजूटान होगा। जहां पूर्वाह्न 10 बजे से आम सभा शुरु होगी।

Advertisements

इसके बाद दोपहर 1 बजे से जुलूस के शक्ल में सभी जिला समाहरणालय पहुंचेगे। जहां अपनी मांगो को लेकर जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। बताया गया कि कुड़मी समाज के महाजूटान कार्यक्रम में मुख्य रुप से सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, विधायक लंबोदर महतो, हरमोहन महतो, विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, शीतल अहोदर, कुड़मी सेना के लालटू महतो व बंगाल पुरुलिया के अजीत महतो समेत अन्य प्रमुख कुड़मी नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रुप से विजय महतो, महेश महतो, लक्ष्मण महतो, अमूल्य महतो, प्रकाश महतो, अनुप महतो, ललित महतो, नरेन महतो, यदुनाथ महतो, अमृत महतो, लवकिशोर महतो व रोशन महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत निष्पादित किया गया पारिवारिक विवाद एक मामला . . . 

admin

Saraikela : छऊ गुरु राधाकांत पटनायक के असामयिक निधन पर छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने की शोक सभा…. | Vananchal 24TV Live

admin

सविता महतो ने डायरिया प्रभावित गांव डुमरा का लिया जायजा, तुरंत मेडिकल कैंप लगाने का दिया निर्देश, रहात कार्य प्रारंभ, गांव की मांग पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin