June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम चुनाव झारखण्ड सुर्खियां

चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन किया मुहाल; मानसून के लिए किसानों को करना होगा और इंतजार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन किया मुहाल; मानसून के लिए किसानों को करना होगा और इंतजार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा  : सरायकेला-खरसावां जिला में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुबह आकाश में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा बांदी भी हुई तो लोगों ने राहत महसूस किया। लेकिन सुबह दस बजते ही फिर से चिलचिलाती धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। दोपहर होते होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। गर्मी के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम को बाजारों में रौनक लौटी।

Advertisements

Advertisements

सरायकेला जिला वासियों को अभी 12 से 13 दिनों तक मानसून का इंतजार करना पड़ेगा। जिले में 20 जून तक मानसून आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डा. अरविंद मिश्रा ने बताया कि अभी तक केरल में ही मानसून नहीं पहुंचा है। वहां भी तीन से चार दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। केरल में मानसून आने के 10 से 12 दिनों बाद ही सरायकेला खरसावां जिले में मानसून पहुंचेंगा। केरल में मानसून आने के बाद हवा की रफ्तार का ही महत्व सरायकेला तक मानसून पहुंचाने का होता है।

अभी किसान धान का बिचड़ा न लगाएं; होगा नुकसान:
वैज्ञानिक डा. अरविंद मिश्रा ने बताया कि अभी मानसून आने में विलंब है। इस कारण किसान अभी धान का बिचड़ा खेतों में न लगाए, पानी के अभाव में उनके बिचड़ा खराब हो जाएंगे और उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसून 20 जून तक आने की संभावना है। इन दिनों किसान नेट सेड का इस्तेमाल कर 25 जून तक धनिया पत्ता की खेती कर सकते हैं। दो एकड़ खेत में अगर किसान धनिया पत्ता की खेती करेंगे तो उन्हें कुछ ही दिनों में 10 से 12 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है। इसके साथ किसान नेट सेड का उपयोग कर लाल व हरा साग की खेती भी कर सकते हैं। इसके भी कम समय में उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। तब तक मानसून भी पहुंच जाएगा और किसान तब बिचड़ा लगाएं तो किसान को ज्यादा फायदा होगा।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त से मिल कर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सुचारू संचालन का कलाकारों ने किया आग्रह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला: जिप सदस्य शंभू मंडल ने मां दुर्गा पूजन उत्सव के अवसर पर सपरिवार कामगार मजदूरों के बीच किया वस्त्र दान…

admin

आईपीएस रित्विक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin