October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यक्रम में प्रगति लाने तथा ऐसी चयनित योजनाओं जिनमें कार्यक्रम प्रारम्भ नहीं किया गया है, में यथाशीघ्र कार्यक्रम प्रारम्भ करने का निर्देश दिये।

वही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला-खरसावां को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सुविधा हेतू बैंक कॉरस्पॉडेंट सेवा प्रारम्भ करने हेतू कार्य में प्रगति लाने, सभी विद्यालयों में छूटे हुए बच्चों के बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जन कल्याणकारी योजना जैसे-सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने तथा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आपसी समन्वय स्थापित कर महिला एवं बाल विकास तथा उनके ससमय स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए. संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, सीआरपीएफ कमांडेंट एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : शांतिपूर्ण होली संपन्न होने पर एकता विकास मंच ने प्रशासन को दी बधाई . . .

admin

उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर मातृ पितृ पूजन दिवस आयोजित की गई, कार्यक्रम में विद्यालय का 300 माता-पिता शामिल हुए… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 8 प्रखंड के 8 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर… | Vananchal 24TV Live

admin