August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) के शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप परियोजना निदेशक आत्मा विजय कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 1 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपए की विभिन्न प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं के प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी गई। योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे नए किसानों को चिन्हित कर उन्हें खेती की नई तकनीक एवं आधुनिक उपकरणों के प्रयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसानों को योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय बाजार में उपलब्धता हेतु वाहन की व्यवस्था ऑर्गेनिक फार्मिंग, खेती की नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं उनके माध्यम से आय में होने वाले मुनाफे के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित कर योग्य कृषिकों को लाभ प्रदान करने, खरसावां/कुचाई रायजामा में उत्पन्न हो रहे हल्दी को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा रबड़ राइस मिल स्थापित करने के इच्छुक किसानों को सब्सिडी के साथ लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि चांडिल व इचागढ़ में स्थित कोल्ड स्टोरेज के वस्तु स्थिति का वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करें। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तालमेल स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले मे रागी फ़सल को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच उच्च कोटि के बीज वितरण करने तथा फसल उपज के संबंध में तकनीकी जानकारी देते हुए सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

Advertisements




Related posts

Ramgarh : सरलाकलां मां छिन्नमस्तिका मंदिर हुई भुमि पुजन…

admin

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहीत कई दिग्गज नेता परिवार सहीत एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का आनन्द उठा रहें है …… | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi राज्य में थानेदार का भू माफिया और कई अपराधियों से सांठ गांठ होने की शिकायतें मिलने के बाद,राज्यस्तर पर गोपनीय स्तर से टीम गठित किए जाने की तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin