October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : गौड़ सेवा संघ की 33वीं स्थापना दिवस 2 को, केंद्रीय कार्यालय बड़ा शिजुलता में होगा मुख्य कार्यक्रम…

सरायकेला : गौड़ सेवा संघ की 33वीं स्थापना दिवस 2 को, केंद्रीय कार्यालय बड़ा शिजुलता में होगा मुख्य कार्यक्रम…
Spread the love

गौड़ सेवा संघ की 33वीं स्थापना दिवस 2 को, केंद्रीय कार्यालय बड़ा शिजुलता में होगा मुख्य कार्यक्रम…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय बड़ा सीजुलता में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए गौड़ सेवा संघ के सरायकेला-खरसावां जिला सचिव मुरली प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान एवं सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान, केंद्रीय उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान व केंद्रीय सहसचिव नेबु प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज का झंडोत्तोलन के साथ होगा। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा व समाज के वरीय लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम होगा। उन्होंने गौड़ सेवा संघ जिला समिति के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी, सदस्य व समाज के लोगो से ससमय उपस्थित होने की अपील की है।

Related posts

भगिनी निवेदिता के 156वीं जन्म उत्सव पर नवागढ़ खक्सी टोली में कार्यक्रम का आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कुणाल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भूमाफिया खेल रहे है आपसी मदभेद का खेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin