June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पश्चिम सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

चांडिल:चौड़ा में धूमधाम से मनाया गया का मुहर्रम का त्यौहार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:चौड़ा में धूमधाम से मनाया गया का मुहर्रम का त्यौहार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चौड़ा में धूमधाम से मनाया गया का मुहर्रम का त्यौहार…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

Advertisements

शांति व भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्यौहार संपन्न हुआ। त्यौहार के मौके पर कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आकर्षक ताजिया व निशान के साथ जुलूस निकाला।

इस दौरान या अली, या हसन, या हुसैन के नारा से पूरी फिजा गूंजती रही। चौड़ा मिल मैदान पहुंचकर चौड़ा, चौड़ा मांझी टोला व पुरुलिया जिला के सिरकाडीह, हुड़ुमदा व पाटाहेसल के अखाड़ा कमिटी से जुड़े युवाओं ने तलवार, लाठी, भाला से कई हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया। वहीं मुहर्रम के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिसबल तैनात किए गए थे।

अखाड़ा जुलूस के दौरान कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार गोप एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार ने स्वयं तैनात रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम के त्यौहार को संपन्न करवाया। मिलन मैदान चौड़ा में लाठी खेल शुरू होने से पूर्व कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप प्रमुख मो.एकराम, थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव समेत उपस्थित सभी अतिथियों को अखाड़ा कमिटी के अध्यक्ष सायेद अंसारी ने पट्टा देकर सम्मानित किया।

मौके पर सहायक अभियंता सुदर्शन राणा, कनीय अभियंता भोलानाथ महतो, उप प्रमुख मो.एकराम, चौड़ा के उप मुखिया लाल मोहम्मद अंसारी, लाइसेंसी मो.सायेद अंसारी, समाजसेवी सुनील कुमार महतो, एएसाई रंजीत प्रसाद, एएसाई हरदेव पासवान, बनारसी रजक, शमशेर अली, मो.शाहाबुद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी, फिरोज हुसैन काजी, सरफुद्दीन अंसारी, मुद्दाशीर अंसारी, अंसार अली, आहाद अली आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

धनबाद डीसी ऑफिस रेकर्ड रूम के बड़ा बाबू को 4 हजार रूपये नगद घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा…

admin

रामगढ़:कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू…

admin