June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:पंचिंग लेकर खाद्यान्न वितरण नहीं करने के आरोप को सही पाए जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस डीलर के लाइसेंस को किया सस्पेंड… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:पंचिंग लेकर खाद्यान्न वितरण नहीं करने के आरोप को सही पाए जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस डीलर के लाइसेंस को किया सस्पेंड… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। चांडिल प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पालना के जन वितरण प्रणाली दुकानदार तपन चन्द्र माझी पर लाभुकों से पचिंग लेकर खाद्यान्न वितरण नहीं करने का आरोप था। जिसकी जांच करने सरायकेला-खरसावां जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत पहुंचे। जांच में आरोप सही पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने पीडीएस डीलर तपन चन्द्र माझी के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 अन्तर्गत अगस्त एवं सितंबर माह का खाधान्न लाभुकों को वितरण नहीं करने के कारण गम्हरिया के जन वितरण प्रणाली दुकानदार संतोषी माता महिला समूह, जितेन्द्र दास, गृह लक्ष्मी महिला समिति, चांडिल के मां दुर्गा जागृति समिति, राजनगर के गृहलक्ष्मी महिला समिति एवं सागेन साकाम महिला समिति को शो कॉज जारी किया गया है।

इसके अलावे खरसावां प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपा नायक, अशोक कुमार प्रधान, कार्तिक चन्द्र दास व गम्हरिया प्रखंड के धीरेन्द्र नाथ सिंह के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने बताया कि गरीबों का अनाज डकारने वालों पर कड़ी करवाई की जाएगी।

Advertisements




Related posts

दुमका:उत्सव होटल में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा लघु वन उपार्जन सहकारिता समिति द्वारा दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया…

admin

Saraikela News : डीएलएसए द्वारा लोगों को किया गया जागरुक….

admin

Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पोटका सीएचसी दिव्यांग कैंप में….

admin