August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिला कांग्रेस कमेटी ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिला कांग्रेस कमेटी ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देश पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा बेवजह पूछताछ किए जाने के खिलाफ आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया के द्वारा आकाशवाणी चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

Advertisements

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश के लोकतंत्र का गला घोट रही हैं। वही मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि देश में मोदी जी ने इस प्रकार तानाशाही का वातावरण कायम कर दिया है कि अब आमजन की समस्याओं को सुनना भी गुनाह हो गया है।

मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी के आवास पर भेज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है जो निंदाजनक है। प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राहुल गांधी के आवास पर पुलिस भेजकर राहुल गांधी से पूछताछ करना लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना बताया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, सिद्धेश्वर उपाध्याय, सुनील सिंह, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, राणा सिंह, रिजवान खान, विनोद प्रधान, थिरोद सरदार ,वैजयंती बारी, संदीप गोप, बृजेश सिंह ,बब्बन खान, रवि कुमार दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : सरायकेला प्रखंड के नुआगांव पंचायत परिसर में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर…. | Vananchal 24TV Live

admin

झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ-2023 को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी संग की समीक्षात्मक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : अंग्रेजों के जमाने का सरायकेला नगरपालिका को आजादी के बाद तत्कालीन बिहार का पहला नगरपालिका होने का प्राप्त है गौरव… | Vananchal 24TV Live

admin