August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन…

सरायकेला : जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन…
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन:

जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन…

सरायकेला /संजय मिश्रा ।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त नें क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सहिया चयन, मत्स्य विभाग, जाति प्रमाण पत्र निर्गत, कल्याण विभाग सम्बन्धित, ओरिया पंचायत भवन निर्माण करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

Related posts

चांडिल:परियोजना निदेशक को सौपा ज्ञापन, दस दिनों का अल्टिमेटम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:विश्व डाक दिवस के अवसर पर सरायकेला उप डाकघर द्वारा मनाया गया वित्तीय सशक्तिकरण दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एकदिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना तुडियांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin