October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: Success to Ichagarh police News two accused arrested with stolen bike... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : ईचागढ़ पुलिस को सफलता, चुराए गए बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

Chandil : ईचागढ़ पुलिस को सफलता, चुराए गए बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…
Spread the love

ईचागढ़ पुलिस को सफलता, चुराए गए बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

चाण्डिल (परमेश्वर साव )  सरायकेला जिले में मोटरसाकिल चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है । जिले के पुलिस भी मुस्तैद दिख रही है जिससे ईचागढ़ पुलिस की मुस्तैदी के कारण दो चोर को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा । मामला तिरूलडीह से मोटरसाईकिल चोरी कर ईचागढ़ के पातकुम होते हुये आदित्यपुर भागने के क्रम में दो युवक आदित्यपुर के सालडीह बस्ती के धीरज कुमार तांती और सूरज सोय को चोरी के मोटरसाईकिल के साथ गिरफतार किया ।

मामले के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 28 फरवरी कि रात तकरीबन 9 बजे तिरुलडीह थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर ईचागढ़ पातकुम के रास्ते चौका जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. जिसके बाद पातकुम ग्राम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस बीच चुराए गए बाइक पर सवार आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी धीरज कुमार तांती एवं सूरज सोय को स्थानीय लोगों के प्रयास से धर दबोचा . बाइक सवार दोनों आरोपियों द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने तलाशी के क्रम में इनके पास से चुराए गए बाइक के साथ कुछ चाभियाँ, दो मोबाइल फोन और 9 हजार नगद रुपए बरामद किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह

Related posts

Chandil ईचागढ़ में अवैध बालू का अबैध खेल…..

admin

Aditypur News आदित्यपुर नगर निगम की योजना में घोटाले का आरोप, पाइप नाले को लेकर गहराया विवाद | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर एफसी को अपने घर में मोहन बागान सुपर जाइंट से मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin