August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

राज्य की राजनीति को मिलेगी नई दिशा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राज्य की राजनीति को मिलेगी नई दिशा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रामगढ़ जिला पदाधिकारियों में हर्ष,सभी ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश की कमान एक आदिवासी नेता को देना समस्त आदिवासियों के लिए गर्व का विषय…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रामगढ़ जिला में भाजपाइयों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने प्रेंस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इसी अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं देते हुए। प्रवीण मेहता ने कहा कि एक जमीनी स्तर के आदिवासी नेता को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने देश के सभी आदिवासीयों का भरोसा जीत लिया ह। इसके पहले भी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति जैसा देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद देकर सम्मानित किया था। जिसकी आज दुनियां तारीफ करती हैं।

जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने कहा कि एक आदिवासी समाज से आने वाले जमीनी स्तर के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश का नेतृत्व सौंपकर भाजपा ने ये बता दिया की देश का विकास इनके बिना संभव नहीं हैं। अब झारखंड की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी। जो आदिवासियों के हित में होगी।

शुभकामना देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता रंजीत सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू,सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा,धीरज साहू,भीमसेन चौहान,विजय जयसवाल एवं मणिशंकर ठाकुर इत्यादि लोग मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela :जिप सदस्य शंभू मंडल ने फुटबॉल कमेटी को फुटबॉल देकर किया उत्साहवर्धन…

admin

Saraikela News : 12 घंटों तक गुल रही बिजली; अंधेरे में कटी नगर पंचायत निवासियों की रात; आक्रोशित लोगों ने नपं के नेतृत्व में कार्यालय में जड़ा ताला; वार्ता के बाद खुला कार्यालय का ताला….. | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR BREKING : मुरुमडीह में मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने मोटरसाइकिल से गिरे पिता पुत्र। घायल।हेलमेट ने बचा ली दोनों की जान।

admin