October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जिला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोग आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखे। इस दौरान उपायुक्त ने क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के निष्पादन हेतु सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांचोपरांत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, शिक्षा विभाग सम्बन्धित मामले, नवोदय विद्यालय सिजुलता में नामांकन हेतु आवेदन में त्रुटि के कारण नामांकन ना होने सम्बन्धित मामले, एक साल से बंद पड़े छऊ केंद्र (उप कला केंद्र) खरसावां को पुनः प्रारम्भ करने, विधुत सम्बन्धित मामले समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

गम्हरिया प्रखंड के रितेश हांसदा का नवोदय विद्यालय मे होगा नामांकन; आवेदन मे त्रुटि की वजह से रुका था नामांकन:-
आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में गम्हरिया प्रखंड से सुधीर हांसदा के द्वारा आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया गया कि उनके पुत्र रितेश हांसदा का जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता में नामांकन हेतु आवेदन किया गया था। जिसके पश्चात विद्यालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा ले ली गई है।

परंतु आवेदन में त्रुटि के कारण नामांकन नहीं हो पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वार्ता करते हुए आवेदन में त्रुटि संबंधित मामलों पर अभिभावक द्वारा शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए नियमानुसार रितेश हांसदा का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि नामांकन संबंधित प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार नामांकन सुनिश्चित करें।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur New : सम्पति की ललक ने मिताली मंडल आपने जेठ का अपहरण की साजिश कर करवाई हत्या | Vananchal 24TV Live

admin

कुकड़ु सीओ ने किया डम्प बालू का निरीक्षण,कहा कि अबैध बालू भंडारण व परिचालन पर कठोर कार्रवाई….

admin

शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र को भी अब पावर कट की समस्या से मिलेगी निजात; अलग-अलग फीडर से दोनों ही क्षेत्र में होगा पावर सप्लाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin