June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:रन फॉर पर्यावरण क्रॉस कंट्री का ट्रायल हुआ संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:रन फॉर पर्यावरण क्रॉस कंट्री का ट्रायल हुआ संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। शुभ मिलन एकेडमी कृष्णापुर के तत्वावधान आयोजित रन फॉर पर्यावरण क्रॉस कंट्री ट्रायल खरसावां प्रखंड में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बडाबांबो से लेकर कृष्णापुर तक कुल सात किलोमीटर का रोड शो प्रतियोगिता किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णापुर पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ सोय के द्वारा खिलाड़ियों को झंडा दिखाकर एवं सिटी बजाकर बड़ाबाम्बो से कृष्णापुर के लिए रवाना किया गया। ट्रायल कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागी शामिल हुए।

जिसमें अंडर 17 के 6 प्रतिभागी को चयनित किया गया। प्रथम आए बिमा चंदन, दूसरा कुसुम जारिका, तीसरा अरविंद महतो, चौथा पुरुषोत्तम अंगरिया, पांचवा मांगु ईचागुटु, छठा सिदिम हाईबुरू को चयनित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम सनम बारला, दूसरा सीमा हेम्ब्रम, तीसरा चांदमनी हेम्ब्रम, चौथा संतोषी नायक, पांचवा लक्ष्मी सामड, छठा सिवानी सामड को चयनित किया गया।

चयनित किए गए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी को आगामी 26 नवंबर को टाटा स्टील के तत्वावधान में जोड़ा ओडिशा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गयी।

जिसका पंजीकरण शुभ मिलन एथलेटिक्स एकेडमी कृष्णापुर के सदस्य सुदर्शन महतो के पास ऑफ लाइन करने की जानकारी दी गई। अथवा टाटा स्टील जोड़ा लिंक https://www.runindia.in/events/TAta-steel-joda-run-a-thon-2023 पर रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में बताया गया। मौके पर आयोजक कमेटी के मिलन महतो, मनबोध महतो, सुदर्शन महतो, राजाराम महतो, दशरथ सोय, बनबिहारी महतो, संजीव महतो, दशरथ महतो राजाराम नायक आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Chandil : नीमडीह के बांदू में आजसू नेता हरेलाल महतो ने शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण किया…. | Vananchal 24TV Live

admin

काशी साहू महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उप विकास आयुक्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin