August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:छोटे भाई के गुमशुदगी पर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होता देख बड़े भाई ने जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा से लगाई न्याय की गुहार; कहा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:छोटे भाई के गुमशुदगी पर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होता देख बड़े भाई ने जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा से लगाई न्याय की गुहार; कहा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। खरसावां के बाजारसाई वार्ड संख्या 3 निवासी 23 वर्षीय मनोज मोदक बीते 12 जून से लापता है। इस संबंध में गुमशुदा हुए मनोज मोदक के बड़े भाई शत्रुघ्न मोदक ने खरसावां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन का छोटा भाई मनोज मोदक बीते 12 जून को रात्रि तकरीबन 11:00 बजे घर से लापता है। घर से निकलने के बाद उसके पास एक मोबाइल था जो उस समय से स्विच ऑफ बता रहा है। उसकी तलाश में सभी रिश्तेदारों से खोजबीन और पूछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध में 18 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं होता देख शत्रुघ्न मोदक ने अपने भाई की तलाश और न्याय दिलाने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा से गुहार लगाई है। जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश से बात की।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसावां थाने को यथाशीघ्र गंभीरता के साथ मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए। इधर शत्रुघ्न मोदक ने कहा है कि यदि जल्द ही उसके छोटे भाई मनोज मोदक का कुछ पता नहीं चलता है तो वह पूरे परिवार के साथ खरसावां थाना के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहें तैयारियां की जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

admin

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति (प्राथमिक शिक्षा) की हुई बैठक; शिक्षक स्थानांतरण सम्बन्धित प्राप्त 201 आवेदनों में 180 आवेदन की स्वीकृति हेतू अनुशंसित करने का लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : डीएसपी के नेतृत्व में चली सघन वाहन चेकिंग अभियान . . . 

admin