October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एनएमओपीएस झारओटीईएफ ने जनसेवकों के हड़ताल का किया समर्थन…

सरायकेला:एनएमओपीएस झारओटीईएफ ने जनसेवकों के हड़ताल का किया समर्थन…
Spread the love

एनएमओपीएस झारओटीईएफ ने जनसेवकों के हड़ताल का किया समर्थन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। एनएमओपीएस एवं झारखंड अफसर टीचर एंप्लॉय फेडरेशन ने पिछले 2 महीनों से चली आ रही जनसेवकों के हड़ताल का समर्थन किया है। सरकार द्वारा अभी तक अपने स्तर पर कोई भी पहल नहीं किए जाने के विरोध में मंगलवार को एनएमओपीएस झारखंड अफसर टीचर एम्पलॉय फेडरेशन के तत्वावधान में पूरे जिले के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने “मैं जनसेवक के साथ हूं” का बैच लगाकर अपने कार्यों का निर्वहन किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एनएमओपीएस एवं झारखंड अफसर टीचर एंप्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने बताया कि सरकार द्वारा जनसेवकों के 10 वर्ष सेवा के उपरांत उनके ग्रेड वेतन में कटौती किए जाने के विरोध में जनसेवक पिछले 2 महीने से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के सभी कर्मचारियों का एक ही मांग है कि जल्द से जल्द जन सेवकों की समस्या पर सरकार विचार करते हुए उनके वेतन कटौती पर रोक लगाएं।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :हेंसल में भाजपाइयों ने मनाया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिवस। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:डीएसई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण; अनियमितता पर बोले किया जाएगा शो कॉज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला प्रखंड के मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन; सात को संकल्प सप्ताह दिवस मनाए जाने को लेकर की गई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin