June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Seraikela News: The patriotism of Pt Gopabandhu Das is exemplary: Manoj Kumar Choudhary. झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikela News:पं गोपबंधु दास की देशभक्ति अनुकरणीय: मनोज कुमार चौधरी।

Seraikela News:पं गोपबंधु दास की देशभक्ति अनुकरणीय: मनोज कुमार चौधरी।
Spread the love

पं गोपबंधु दास की देशभक्ति अनुकरणीय: मनोज कुमार चौधरी।

 

सरायकेला Sanjay: सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पंडित गोपबंधु दास की जन्म जयंती पर सरायकेला के पाठागार चौक में गणमान्य प्रबुद्धजनों के संग उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित दास की जन्म जयंती पर उन्होंने कहा क‍ि पंडित गोपबंधु दास स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, संपादक और राष्ट्रवादी कवि थे। और उनकी देशभक्ति से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जन्म जयंती पर समाजसेवी आलोक साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दास ओड़िया समाज के गौरव थे। उन्हीं के प्रयास से सरायकेला राजघराने के समय पूर्णरूपेण उड़िया लेखन को अनिवार्य किया गया था। जन्म जयंती कार्यक्रम का संबोधन करते हुए सुशील आचार्य ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्ह एवं आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सपन कामिला, गौतम नायक, अंजली राय, जुगल तापे, मलय साहू, रजतेन्दु रथ, मनोरंजन साहू, कृष्णा राना, विकास दारोगा, टुना कवि, धीरू सारंगी, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक, चिरंजीवी महापात्रा, परशुराम कवि, सुमित महापात्रा, रवि सतपति, बब्बन कुमार, समीर कुमार, प्रहलाद साहू, असीम गुप्ता, रत्नेश्वर पटनायक, देव प्रसन्न सारंगी, टुकुन हुंज सहित काफी संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related posts

सफाई कर्मियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने उनकी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में की बैठक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन, अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू उपाध्यक्ष सामू किस्कु, गोपाल मार्डी सचिव बनाया गया…  

admin

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर अभय झा करेंगे 15 सितंबर से आमरण अनशन , मशाल जुलूस कल….. | Vananchal 24TV Live

admin