June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Seraikela news: In the auditorium of the District Collectorate the Deputy Commissioner did the district level Purchase committee meeting. झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikela news: जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त ने की जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक। | Vananchal 24TV Live

Seraikela news: जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त ने की जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक। | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कंबल क्रय हेतु जिला क्रय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सरायकेला खरसावां निवेदिता राय द्वारा जिला क्रय समिति के सदस्यों को जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 मे गरीबी रेखा से नीचे जीवन- बसर कर रहे व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराने हेतु टीएसपी मदद से आवंटन प्राप्त हुई है। जिसके तहत जाइम पोर्टल के माध्यम से कुल लगभग कंबल का क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई हैI जिसके आलोक मे जाइम पोर्टल के माध्यम से कुल 12 निविदिताओं द्वारा निविदा डाली गई है। पूर्व की बैठक में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के अनुरूप सभी पात्रता/मानको पर चयनित कम्बल का धुलाई कर बैठक में प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त द्वारा पूर्व के बैठक सभी निविदिताओं के कागजी जाँच एवं आहर्ता अपूर्ण करने के पश्चात कुल चार सैंपल का धुलाई से पूर्व एवं धुलाई के बाद का वजन एवं मापी कराया गया। जिसके तत्पश्चात उपायुक्त एवं क्रय समिति के अन्य सदस्यों द्वारा वजन एवं मापी चार्ट के आकलन करने के उपरांत उक्त सैंपलों का बर्निंग टेस्ट भी किया गया।

Advertisements

सभी मानको के टेस्टिंग के बाद तीन निविदिताओंमेसर्स कमला स्टोर, संजीव टेक्सटाइल, रमेश प्रसाद के कम्बलो की साइज/वजन की गुणवत्ता सही रहने के कारण फाइनेंसियल बिट के लिए चयनित करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, DM DIC शम्भु शरण बैठा, जिला कोषागार पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग निवेदिता राय एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

रामगढ : पल्स पोलियो अभियान 2023 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन..

admin

Saraikela News : समय रहते हुए गलती का सुधार कर प्रायश्चित करना है जरूरी, अन्यथा गलती पाप की श्रेणी में आती है: स्वामी वेद व्यास जी महाराज—- | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:हरिकीर्तन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनता हैं युगेश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin