October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

सरायकेला : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की हुई घोषणा…

सरायकेला : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की हुई घोषणा…
Spread the love

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की हुई घोषणा, गोलक बिहारी शहरी के और रविकांत गोप ग्रामीण के बने जिलाध्यक्ष…

सरायकेला  संजय मिश्रा ।

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश के जिला कमेटियों की घोषणा की गई है। जिसके तहत सरायकेला-खरसावां जिले के लिए गोलक बिहारी ज्योतिषी को एसोसिएशन के शहरी का जिलाध्यक्ष और उमाकांत कर को जिला महासचिव घोषित किया गया है।

इसी प्रकार एसोसिएशन के ग्रामीण के लिए रविकांत गोप को एसोसिएशन के ग्रामीण का जिलाध्यक्ष और सुधीर गोराई को जिला महासचिव बनाया गया है। इसे लेकर एसोसिएशन के बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया सहित कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी अजय महतो और महासचिव सुदेश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नवनिर्वाचित उक्त पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारिता एवं पत्रकार हित में एसोसिएशन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही है।

Related posts

Saraikela News : छात्राओं और शिक्षिकाओं ने थाना प्रभारी सहित जवानों को बांधी राखी,  सुरक्षा का लिया संकल्प….. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : पिस्टल के मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

admin

सरायकेला:आज 8 घंटे प्रभावित रहेगी सिंदरी ब्रांच लाइन की विद्युत आपूर्ति…

admin