August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष महासंघ के जिला मंत्री अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

जिसके उपरांत 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में जिले के सभी कार्यालयों से कर्मचारियों ने भाग लिया। 11 सूत्रों मांगों में तृतीय वर्ग के सभी राज्य कर्मियों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपये किया जाए। चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को तृतीय वर्ग के रिक्त कुल पदों के 50 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दी जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सहिया, सहिया साथी, बीटीटी, एसटीटी, पारा मेडिकल कर्मियों, एएनएम कर्मियों, संवर्गीय नियमावली बनाई जाए एवं पद अनुरुप वेतन, मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी करते हुए प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाए। सभी राज्य कर्मियो की सेवा निवृत्तिकी उम्र सीमा 65 वर्ष की जाए, सहित अन्य मांगों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना में हिटलर महतो, राम लखन उरांव, अशोक महतो, कुना सामल, भीष्म सिंह मुंडा, प्रमानन्द महतो, विरेंद्र कुमार वर्मा, पवन कुमार, सुकुरमनी, सूरज कुमार राम, अमन चंद्र गोप, दिवाकर सरकार एवं लक्ष्मी कांत महतो सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisements




Related posts

राजनगर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता शिविर में 33,15876 रुपये परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सड़क पर यमराज खड़ा, तलाश रही है अपनी शिकार, सरकार जरा ध्यान दें….

admin

रामगढ़:श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों को एसपी पीयुष पांडेय ने किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin