सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा ने सरायकेला सदर अस्पताल से सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण छह दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डीपीएम निर्मल दास, डॉ चंदन कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक संजीत राय सहित एएनएम और अन्य के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे शून्य से 5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों और गर्भवती माताओं का टीकाकरण भी किया।

बताया गया कि आगामी 14 अक्टूबर तक तीसरे चरण का यह अभियान चलाते हुए प्रथम एवं द्वितीय चरण में टीकाकरण से छुटे शून्य से 5 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूरा किया जाएगा।


