June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बतौर यजमान सरायकेला बीडीओ ने अष्ट भैरव की आराधना कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बतौर यजमान सरायकेला बीडीओ ने अष्ट भैरव की आराधना कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

भगवान शिव की आराधना के साथ परंपरागत चैत्र पर्व का हुआ आगाज….

सरायकेला। मर्जर एग्रीमेंट के तहत सरकार द्वारा तत्कालीन सरायकेला स्टेट के सभी स्थानीय धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। इसी क्रम में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के तत्वाधान आयोजित होने वाले परंपरागत चैत्र पर्व का रविवार को भगवान शिव की आराधना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भैरव साल में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रभारी निदेशक सह सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बतौर यजमान भगवान भोलेनाथ सहित अष्ट भैरव की आराधना की। मौके पर छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक सहित केंद्र के अन्य कलाकारों ने भी अष्ट भैरव की आराधना करते हुए क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मौके पर पुजारी पंडित सुबोध रथ द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया गया। जिसके बाद राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रभारी निदेशक सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक, केंद्र के सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार साहू सहित अन्य कलाकारों ने परंपरा अनुसार ढाल और तलवार हाथों में धारण कर भैरव स्थान पर फरिखंडा सामरिक छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। मौके पर केंद्र के प्रभारी निदेशक ने बताया कि परंपरागत चैत्र पर्व का शुभारंभ शिव और शक्ति की आराधना के साथ की जाती है। जिसके तहत शक्ति की आराधना स्वरूप आगामी 4 अप्रैल को झुमकेश्वरी स्थल में मां झुमकेश्वरी की आराधना की जाएगी।
इसके साथ ही सोमवार से चड़क पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। जिसे परंपरा अनुसार 13 जाति के 13 भोक्ता द्वारा घट पाट परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इसके तहत सोमवार को शुभ घट का आगमन होगा। और 5 से 9 अप्रैल तक पाट भोक्ताओं द्वारा घोंडा जात्रा का आयोजन किया जाएगा। 10 अप्रैल को यात्रा घट, 11 अप्रैल को वृंदावनी घट, 12 अप्रैल को गौरैयाभार घट और 13 अप्रैल की मध्य रात्रि को कालिका घाट के आगमन के साथ चैत्र पर्व का समापन किया जाएगा। 14 अप्रैल को पाट संक्रांति पहली वैशाख नववर्ष का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

छऊ महोत्सव-2023 में ग्रामीण नृत्य दलों के बीच छऊ नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन:-
छऊ महोत्सव-2023 में ग्रामीण नृत्य दलों के बीच छऊ नृत्य प्रतियोगिता के तहत 3 अप्रैल को सरायकेला छऊ नृत्य शैली, 4 अप्रैल को मानभूम छऊ नृत्य शैली एवं 5 अप्रैल को खरसावां छऊ नृत्य शैली के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ऊ महोत्सव-2023 में नृत्य उत्सव का होगा आयोजन:-
छऊ महोत्सव-2023 के तहत 11 एवं 12 अप्रैल को बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्य मंच से अंतर्राज्यीय एवं ग्रामीण छऊ दल का नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अप्रैल को राजकीय चैत्र पर्व का जागरण नवरात्रि के साथ समापन समारोह आयोजित करते हुए पूरे रात भर परंपरा अनुसार सरायकेला शैली छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

नगर परिषद पाकुड़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला द्वारा साइक्लोथोन फिट इंडिया 3.0 का आयोजन 27 को…

admin

साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin