August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सरायकेला कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा; पीडीजे व एसपी ने किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सरायकेला कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा; पीडीजे व एसपी ने किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: जमशेदपुर सिविल कोर्ट में पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के बाद जिला व्यवहार न्यायालय सरायकेला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार की शाम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने पूरे सिविल कोर्ट एरिया का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया है।

मुख्य गेट, वॉच टावर एवं कोर्ट हाजत में तैनात सुरक्षा बलों को और अधिक बारीकी से लोगों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जांच में पुलिसकर्मी किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। सभी लोगों की प्रॉपर जांच होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है। कोर्ट की सुरक्षा को लेकर जल्द ही बार एसोसिएशन के साथ एक बैठक होगी, बैठक में न्यायालय में सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा।

Advertisements

Advertisements




Related posts

हरेलाल महतो – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शिक्षकों का दस दिवसीय आईसीटी इंडक्शन प्रशिक्षण 27 से…

admin

Saraikela महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार…

admin