June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Art and Craft Exhibition organized at St. Michael's 10+2 School Muri.... Muri : Science News कोल्हान झारखण्ड राँची शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

Muri : संत माईकल 10+2 स्कूल मुरी में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन….

Muri : संत माईकल 10+2 स्कूल मुरी में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन….
Spread the love

संत माईकल 10+2 स्कूल मुरी में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट

प्रदर्शनी का आयोजन….

मुरी (संदीप पाठक)- शनिवार को संत माईकल$2 स्कूल में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा सातवी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंडालको कंपनी के एच. आर. श्री अरुण कुमार राय आमंत्रित किए गए।


इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने सुर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण का प्रारूप तैयार किया एवम् बताया कि सुर्य एवम् चंद्र ग्रहण कैसे होते हैं। साथ ही साथ नर्भस सिस्टम, बुर्ज खलीफा, लंदन ब्रिज,हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, मानव मस्तिष्क, जे. सी. बी., स्मार्ट सिटी, ब्रमोस्त्र मिसाईल, अग्नि मिसाइल, आदि प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। बच्चों ने अपनी हस्तकला एवं चित्रकला का भी भव्य प्रदर्शन किया। हस्तकला में बच्चे बेकार पड़ी हुईं वस्तुओं का प्रयोग कर खुबसुरत चीजों का निर्माण किया जैसे गुलदस्ता, गुड़िया , नाव, बंदुक आदि। इस प्रदर्शनी में छात्र, छात्राओं के हुनर को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने खुब सहराना किया।

इस मौके पर स्कुल के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के अंदर नई सोच विकसित होती है। उनके अंदर छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ता है। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच तथा उन्नत किस्म की हस्तकला की प्रतिभा को दर्शाने का अवसर मिलता है।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता है। बच्चों के मस्तिष्क, हृदय और हाथ का समन्वित होता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवम् सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिए। साथ ही मुख्य अतिथि एवम् तमाम अभिभावकों का शुक्रिया अदा करते हुए भविष्य में भी उनकी उपस्थिति एवम् योगदान के लिए आशा किए। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीषा सिंह ने किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Related posts

सरायकेला:सीनी में निकला जुलूस ए मोहम्मदी…

admin

Chandil News : नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : इलाजरत पिड़िता से मिलने पहुंचे करणी सेना की टीम, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया …… | Vananchal 24TV Live

admin