October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची राजनीति लाइफस्टाइल सुर्खियां

 सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है… प्रदीप वर्मा  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

 सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है… प्रदीप वर्मा  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

रांची : अर्जुन कुमार

सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय ने फ्रेशरडे – “आरंभ महोत्सव 2023” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया एवं कार्यक्रम को अनुशासन पूर्ण तरह से चलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने कहा है कि सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी हमारे बच्चे आगे बढ़े इसका ख्याल रखा जाएगा। बच्चों का सर्वांगीण विकास हो यह विश्वविद्यालय का प्रयास है।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने प्रोफेसर बी० सामान्ता जी को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय के विभाग अध्यक्ष प्रो० बी० सामान्ता ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए उनके आशीर्वचनों के साथ की। प्रोफेसर एस. बी. दांडीन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। लेकिन हमें अपने लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए और उसके लिए सतत प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान “मिस्टर और मिस आरंभ” का चुनाव भी कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद किया गया, जिसमें इंट्रोडक्शन, कम्युनिकेशन, रिंकल्स, पर्सनालिटी, प्रोजेस ऑफ़ माइंड, क्रिएटिविटी राउंड आदि शामिल थे। अंतत: “मिस्टर आरंभ” संयुक्त रूप से सुमेध उपाध्याय और जीतन कुमार शंरखेल को “मिस्टर आरंभ” का तक संयुक्त रूप से रुपाली कुमारी और मनीषा कुमारी को दिया गया। इस उत्सव पर विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षकगण एकर्मचारी गण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो 1
Arjun kumar

Advertisements




Related posts

Ramgarh : वयोवृद्ध सेवाश्रम संस्था कमजोर,बेसहारा लोगों के लिए पहले से प्रयासरत हैं …

admin

Jamshedpur News : कदमा-सोनारी लिंक रोड में स्पीड ब्रेकर और स्थायी पुलिस बूथ जरूरी-डाॅ.अजय

admin

सरायकेला विधानसभा के संयोजक के साथ भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin